-“युवराज अखंड” के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तॉता।
-सूर्या सदन का परिसर सजा,केक काटकर शुभचिंतकों की मौजूदगी में परिवार संग मनाया जन्मदिन।
संतकबीरनगर। मंगलवार को चतुर्वेदी परिवार के युवराज “अखंड प्रताप चतुर्वेदी” के जन्मदिन पर दिनभर बधाईयों का तॉता लगा रहा।सूर्या सदन में आयोजित जन्मदिन समारोह में पूर्वांचल भर के शिक्षा और सियासत से जुड़े लोगों ने युवराज अखंड को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने आशिर्वचनो से अभिसिंचित किया।
अपने जन्मदिन पर अखंड प्रताप चतुर्वेदी ने दादी श्रीमती चंद्रावती देवी से आशिर्वाद लेकर पिता सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी माता प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी और बड़े पिता एवीआरएल के एमडी जनार्दन चतुर्वेदी,चाचा पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी,चाची राजन इंटरनेशनल की एमडी शिखा चतुर्वेदी सहित परिवार के सदस्यों और तमाम शुभचिंतकों की मौजूदगी में बर्थ-डे का केक काटा।इस दौरान पूरा परिसर हैपी बर्थ-डे टू-यू “अखंड” से गूंज उठा।जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव,प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एसआर के सह प्रबंधक मनोज पांडेय,सपा नेता नित्यानंद यादव,प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव,पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती,समाजसेवी दानिश खान,पिंटू भारती सहित कई लोगों ने युवराज अखंड प्रताप चतुर्वेदी को गुलदस्ता भेंटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।पूरा परिसर युवराज अखंड के जन्मदिन पर दुल्हन की तरह सजाया गया था।दोपहर से ही बधाई व शुभकामनाएं देने वाले शुभचिंतकों का सूर्या सदन में पहुंचना शुरु हो गया था।लोगों ने अखंड प्रताप चतुर्वेदी के दीर्घायु की कामना की।इस दौरान परिवार के सदस्यों ने अखंड प्रताप चतुर्वेदी पर स्नेह लुटाते हुए जन्मदिन की बधाईयॉ दी।बेटे के जन्मदिन पर आए हुए लोगों का सूर्या संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया।आयोजित प्रीतिभोज में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा नेता रत्नेश मिश्र,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवींद्र यादव,प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी,वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव,अभयानंद सिंह,अरविंद पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।















