डॉ बृजेश सिंह बने पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी लॉ कॉलेज के नए प्राचार्य, हुआ अभिनंदन.
संतकबीरनगर जिले के जिला मुख्यालय खलीलाबाद में स्थित पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी विधि महाविद्यालय में शुक्रवार को नए प्राचार्य की तैनाती की गई है। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने पीएचडी की डिग्री हासिल करने वाले शिक्षक डॉक्टर बृजेश प्रताप नारायण सिंह को विद्यालय का नया प्राचार्य नियुक्त किया है। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शिक्षकों के साथ नव नियुक्त प्राचार्य डा बृजेश सिंह को फूल माला पहनाते हुए मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दिया। महाविद्यालय परिवार से मिले सम्मान से अभिभूत नवनियुक्त प्राचार्य बृजेश सिंह ने कहा कि प्रबंध तंत्र और महाविद्यालय परिवार ने उन पर जो भरोसा और विश्वास करते हुए उन्हें प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में स्थापित शैक्षणिक मापदंड और अनुशासित माहौल को कायम रखते हुए संस्थान को बुलंदी पर पहुंचाने का शत प्रतिशत प्रयास करूंगा। आपको बता दें कि पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी विधि महाविद्यालय खलीलाबाद में कार्यरत शिक्षक बृजेश सिंह एस.आर.एम.यू लखनऊ से पीएचडी की उपाधि प्राप्त किया है। उनके अनुभव और उनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए प्रबंधतंत्र द्वारा उन्हें प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने जहां डॉक्टर बृजेश सिंह को बधाई दी वहीं महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि डॉक्टर सिंह एक अनुशासनप्रिय शिक्षक रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉक्टर सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में अनुशासन के साथ ही शैक्षणिक माहौल और बेहतर होगा। उन्होंने डा सिंह की नई पारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस दौरान गिरजेश पाण्डेय, डॉक्टर सीपी श्रीवास्तव, सूर्या एकेडमी के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, अमित राय,अजय शर्मा, डॉक्टर भरत मिलन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।















