पीड़ितों और ज़रूरतमंदों के सच्चे रहनुमा थे पूर्व सांसद स्वर्गीय भालचंद यादव-राम प्रसाद चौधरी

स्वर्गीय भालचंद्र यादव के चतुर्थ पुण्यतिथि पर दलीय सीमाएं तोड़ कर राजनैतिक हस्तियों ने दिया भावभीनी श्रद्धाजली

पूर्वांचल की धरोहर तथा विकास के अवतार थे स्वर्गीय पूर्व सांसद भालचंद्र यादव-डा रमापति राम त्रिपाठी

संत कबीर नगर की आवाज को लोकसभा में बुलंद करने का काम करते थे पूर्व सांसद स्वर्गीय भाल चंद्र यादव-गणेश चौहान

पीड़ितों और ज़रूरतमंदों के सच्चे रहनुमा थे पूर्व सांसद स्वर्गीय भालचंद यादव-राम प्रसाद चौधरी

गरीबों के सच्चे मसीहा व जनप्रिय नेता थे स्वर्गीय भालचंद यादव-सनी यादव

उत्तर प्रदेश गोरखपुर।सन्तकबीरनगर।”सुबोध मेरे जेब में बचे हुए पैसे मेदांता के स्टाफ को बांट दो इन्होंने बहुत सेवा किया है” बोलकर अपने अंत समय में दान और सेवा की पराकाष्ठा को पार करने वाले गरीबों के मसीहा शेरे पूर्वांचल स्वर्गीय भाल चंद्र यादव के बिछड़ने का जख्म चार साल बाद भी नहीं भर सका बुधवार को उनके गांव भगता स्थित बाग में उनके चाहने वालों ने सीमाओं को तोड़ कर अपने महबूब नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए आतुर दिखा सुबह 10 बजे से ही अपने नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्वांचल के कोने-कोने से लगाकर नम आखों से अपने नेता को याद किया छात्र जीवन से संघर्षों के आदी भालचंद्र यादव ने सड़क से लेकर संसद तक अपना झंडा बुलंद किया अपने लोगों के लिए जानकी बाजी लगाने वाले शेर ए पूर्वांचल का कारवां जिस रास्ते से गुजरता था उस रास्ते की हवा भी शेरे पूर्वांचल को सलाम करती थी। अपने राजनीतिक समय में संत कबीर नगर में नेताओं की नर्सरी तैयार करने वाले भालचंद यादव ने अपने दम पर तमाम नौजवानों की जिंदगी सवार दी क्षेत्र में किसी गरीब बेटी की शादी हो या किसी की आकस्मिक मौत क्रिकेट का मैदान रहा हो या आयोजन हर कार्यक्रम में भाल चंद्र यादव जरुर पहुंचते थे आज ही के दिन चार वर्ष पूर्व मेदांता में उन्होंने आखिरी सांस लिया तो पूर्वांचल नहीं कुछ पल के लिए राजधानी भी ठहर गई चार साल बाद चतुर्थ पुंयतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर नम आखों से अपने नेता को याद किया। पूर्व सांसद स्वर्गीय यादव के बड़े भाई लालचंद यादव, उनके बड़े पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुत्र प्रमोद यादव व खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुबोध चन्द्र यादव आए हुए लोगों के प्रति आभार प्रगट किया।सभी दलों के राजनेताओं, समाजसेवियों और व्यवसाईयों के साथ ही गोरखपुर,बस्ती, सिद्धार्थनगर,अम्बेडकरनगर, आजमगढ़,कुशीनगर,महाराजगंज के आलावा संतकबीरनगर जिले से पहुंचे हजारों लोगों ने दिवंगत विकास पुरूष को नमन किया।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवरिया के सांसद डाक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने पूर्व सांसद को पूर्वांचल की धरोहर बताया उन्हे विकास का अवतार बताते हुए अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित किया। धनघटा विधायक गणेश चौहान ने पूर्व सांसद स्वर्गीय भाल चंद्र यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय भाल चंद्र यादव संत कबीर नगर की आवाज को लोकसभा में हमेशा बुलंद करने का काम करते रहें श्री यादव गरीबों के मसीहा रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी पूर्व सांसद स्वर्गीय भाल चंद्र यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व सांसद भालचंद यादव लोकप्रिय जनप्रिय नेता रहे। उन्होंने पूर्व सांसद को पीड़ितों और ज़रूरतमंदों का सच्चा रहबर बताया। मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जयराम पाण्डेय ने कहा कि पूर्व सांसद भालचंद्र यादव को कबीर की धरती का सच्चा सपूत रहे उनकी कर्तव्यनिष्ठा,निडरता,संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता को सलाम है सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी बस्ती मंडल संतोष यादव सनी ने कहा कि पूर्व सांसद को युवा पीढ़ी के लिए आदर्श प्रेरणाश्रोत है उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय भालचंद यादव गरीबों के मसीहा हैं उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए स्वर्गीय भालचंद यादव ने काफी प्रयास किया और विकास भी हुआ श्री यादव ने कहा कि पूर्व सांसद का न रहना आज हम सभी लोगों को बहुत ही खल रहा है।

इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख हैसर रामवृक्ष यादव व संचालन बृजेश यादव ने किया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों मे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त,पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान,पूर्व विधायक यशवंत पाल,पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव,नगर पंचायत मगहर अध्यक्ष प्रतिनिधि नूरजमाअन्सारी,बृजेश पाल धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि,पूर्व सांसद लालमणि, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव,प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष पौली ब्लाक प्रमुख राममिलन यादव, भाजपा खेल संघ जिलाध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ चिकन,सिंह खलीलाबाद प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद,सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम,वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां,वरिष्ठ भाजपा नेता के डी यादव,स्कंध लाल श्रीवास्तव,इंजीनियर हनुमान कनौजिया,मणि शंकर यादव,संजय यादव,अनिल यादव,सुनील यादव, शिवनाथ यादव,मनोज यादव,उमेश यादव,जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव,सुरेंद्र यादव सिपाही,रामवृक्ष कनौजिया,रामप्रीत यादव,रिंकू पाल, रमेश चंद्र यादव,प्रेम चंद्र यादव, श्यामसुंदर चौहान,ओम प्रकाश यादव,युवा नेता सत्य प्रकाश गुप्ता,सत्येंद्र यादव,वरिष्ठ सपा नेता इंदल यादव,संतराम यादव रामजीत फौजी,अरुण यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव,रामानंद यादव,पन्ने लाल यादव,अनूप राय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आफताब आलम, गोलू चौरसिया,एकलाख अहमद, मोहम्मद अहमद,सैयद फिरोज अशरफ,मो अहमद,रामाश्रय पहलवान,नित्यानंद यादव सपा महिला जिलाध्यक्ष प्रिया पाठक,अंकिता बाबी,सुनील यादव,पुष्कर आदित्य सिंह,उमेश सिंह,वीरेंद्र यादव,श्याम बहादुर सिंह,विनोद पाण्डेय समेत हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

Previous articleगोरखनाथ मंदिर में 315 बोर के कारतूस के साथ पकड़े गए दो लोग
Next articleसंजय गांधी अस्पताल: हाईकोर्ट ने अस्पताल बंद करने के आदेश पर लगाई रोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here