सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी की 60 सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग 25 सितंबर से
– संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने डिप्लोमा इन फार्मेसी की काउंसलिंग के लिए जारी किया सेड्यूल
– सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग के समय कॉलेज कोड 4549 को कर सकते हैं लॉक
– सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने पर ग्रुप के चेयरमैन को शिक्षकों ने दी बधाई
संतकबीरनगर।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2023 – 24 में डिप्लोमा इन फार्मेसी में सीट आवंटन के लिए काउंसलिंग की तिथि जारी कर दिया है। इसके तहत 25 सितंबर से ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिससे सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी की 60 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जायेगी। सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज कोड 4549 को लॉक कर सकते है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2023 – 24 के डिप्लोमा इन फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग तिथि भी घोषित कर दिया है। घोषित सेड्यूल के अनुसार प्रथम चरण में प्रवेश के लिए 25 सितंबर से 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 28 सितंबर को प्रथम चरण का सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर शाम 5 बजे तक सीट कांफरमेशन के लिए फी सिक्योरिटी मनी जमा होगी। इसी तिथि को इसी समय तक फ्रीज हुए कंडीडेट के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। 29 सितंबर से 15 सितंबर 12 बजे रात तक ऑनलाइन बाकी फीस जमा की जा सकती है। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसिलिन में हिस्सा लेकर कॉलेज कोड 4549 को लॉक करके अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं। सभी 60 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुचारू रूप से शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई तो सूर्या ग्रुप के शिक्षकों ने चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी को मिठाई खिलाकर कर बधाई दिया। डा चतुर्वेदी ने कहा कि सूर्या सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसिलिंग में हिस्सा लेकर कॉलेज कोड 4549 को लॉक करके अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं। सभी 60 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुचारू रूप से शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।















