सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में 15 अगस्त के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत
विद्यालय के एमडी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने निदेशका सविता चतुर्वेदी के साथ छात्र-छात्राओं को तरह-तरह के पुरस्कार देते हुए किया पुरस्कृत
– विद्यालय परिवार से पुरस्कार पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे
संतकबीरनगर:- जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को आज विद्यालय परिवार ने तरह-तरह के पुरस्कार देकर उनका हौसला अफजाई किया विद्यालय परिवार से पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले के सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में बीते दिनों 15 अगस्त के अवसर पर कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था छात्र-छात्राओं के विविध प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय परिवार ने जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगदी पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया था वही आज छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सविता चतुर्वेदी के साथ छात्र-छात्राओं को तरह-तरह के पुरस्कार देते हुए छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। विद्यालय परिवार से पुरस्कार पाकर जहां छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे वहीं छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय प्रबंधन तंत्र के प्रति आभार व्यक्त किया। पुरस्कार वितरण के दौरान डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को समय-समय पर सभी प्रकार की एक्टिविटी कराई जाती है जिससे छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़े इसी क्रम में 15 अगस्त के दिन छात्र-छात्राओं ने विविध प्रस्तुति करते हुए बेहतर कार्यक्रम के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया था जिसको लेकर आज छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।इस दौरान निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा की 15 अगस्त के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को आज पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है पुरस्कार देने का मकसद सिर्फ इतना है कि जिससे छात्र-छात्राएं आगे होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सके।इस दौरान वरिष्ट शिक्षक शरद त्रिपाठी,नितेश द्विवेदी, बबिता त्रिपाठी,अर्चना श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।















