सात पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने फूल-माला पहनाकर किया सम्मानित पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में हुआ समारोह, नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं

सात पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने फूल-माला पहनाकर किया सम्मानित

पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में हुआ समारोह, नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं

गोरखपुर। जनपद से गैर जनपद स्थानांतरित होकर जा रहे सात पुलिस अधिकारियों और निरीक्षकों को मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में भावभीनी विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। उनके कार्यकाल के दौरान किए गए योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और नई जिम्मेदारियों में सफलता की कामना की।

विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक ओंकार दत्त तिवारी, अनुराग सिंह, दीपांशी राठौर तथा निरीक्षक संदीप यादव, कमलेश कुमार, करुणेश प्रताप और विवेक मलिक को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा कीं और उनके कार्यों की सराहना करते हुए नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। अलग-अलग जनपदों और परिस्थितियों में काम करने से अधिकारियों को नए अनुभव मिलते हैं और उनकी कार्यक्षमता एवं पेशेवर दक्षता में निखार आता है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरित सभी अधिकारी अपने नए कार्यक्षेत्र में भी पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे।

समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया। सहकर्मियों ने अधिकारियों के साथ बिताए अनुभवों को याद किया। फूल-मालाओं से सम्मानित कर उन्हें विदाई दी गई और बेहतर भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल, पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजेश धुनावत, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleकार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर घाटों पर सुरक्षा का जायजा, एसपी प्राची सिंह ने किया निरीक्षण श्रद्धालुओं से जाना हाल, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश; सुरक्षा व्यवस्था पर खुद रखीं नजर
Next articleजनसुनवाई में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं शिकायतों के निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, लापरवाही बरतने पर दी सख्त हिदायत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here