एसएसआर अभियान के तहत विशेष कैंप शुरू, मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने मंगला देवी मंदिर बूथ पर प्राप्त की पावती नगर निगम की मतदाता सूची में नाम होने से विधानसभा सूची में नाम दर्ज होने की न करें धारणा, स्वयं करें जांच

मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर मंडलायुक्त ने की अपील, लोकतंत्र के महापर्व में निभाएं भागीदारी

 

एसएसआर अभियान के तहत विशेष कैंप शुरू, मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने मंगला देवी मंदिर बूथ पर प्राप्त की पावती

नगर निगम की मतदाता सूची में नाम होने से विधानसभा सूची में नाम दर्ज होने की न करें धारणा, स्वयं करें जांच

गोरखपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान के तहत शनिवार से मतदाता सूची में नाम जोड़ने और त्रुटियों में सुधार के लिए विशेष कैंप शुरू हो गए। इसी क्रम में मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने बेतियाहाता स्थित मंगला देवी मंदिर परिसर के मतदाता बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी की और पावती प्राप्त की। उन्होंने लोगों से भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

मंडलायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनने के लिए आगे आना चाहिए। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं या उनके विवरण में कोई त्रुटि है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अपना नाम जुड़वाएं और संशोधन कराएं।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पात्र नागरिक नाम जुड़वाने, अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नाम हटवाने तथा नाम-पते में संशोधन कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मंडलायुक्त ने विशेष रूप से आगाह किया कि नगर निगम या नगर पालिका की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने का मतलब यह नहीं है कि विधानसभा की मतदाता सूची में भी नाम दर्ज है। दोनों की प्रक्रिया अलग-अलग है। इसलिए प्रत्येक नागरिक स्वयं विधानसभा मतदाता सूची में अपना नाम जांचे और नाम नहीं होने पर आवेदन करे।

उन्होंने बताया कि एसएसआर की प्रक्रिया दिसंबर तक निर्धारित विशेष कार्य दिवसों में संचालित होगी। एक जनवरी को पुनरीक्षण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चार जनवरी को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने युवाओं से समय रहते मतदाता बनने की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

इसी क्रम में डीआईजी रेंज एस. चन्नप्पा ने सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज स्थित मतदाता बूथ पर पहुंचकर एसएसआर प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन पूरा किया।

प्रशासन की ओर से विशेष कैंपों में लोगों को आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपने मतदाता विवरण की जांच करने और पात्र होने के बावजूद नाम सूची में नहीं होने पर आवेदन करने की अपील की।

Previous articleवाहन चालानों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत सुबह 10 बजे से न्यायालय परिसर में होगा आयोजन, चालान के पक्षकारों को एसएमएस और नोटिस के जरिए दी जाएगी सूचना
Next articleएडीएम ने मंडी में धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों को सुविधाएं देने के निर्देश किसानों से शालीनता से करें व्यवहार, टोकन व्यवस्था लागू कर मानक के अनुसार कराएं धान की तौल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here