साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करें, पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाने में बरतें तेजी : डीआईजी डीआईजी संजीव त्यागी ने रेंज के क्षेत्राधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करें, पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाने में बरतें तेजी : डीआईजी

डीआईजी संजीव त्यागी ने रेंज के क्षेत्राधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

बस्ती। परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने रेंज के क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम, लंबित विवेचनाओं और जनशिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल, एमआरएम एवं जीआरएम, होल्ड अमाउंट और रिफंड अमाउंट की समीक्षा करते हुए साइबर अपराध पीड़ितों की अधिक से अधिक धनराशि वापस कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, संपत्ति संबंधी अपराधों का सफल अनावरण करने और पंजीकृत अभियोगों में समय से गुणवत्तापूर्ण एसआईडी जनरेट कराने को कहा। साथ ही अपराध रजिस्टर की सभी प्रविष्टियां अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने यक्ष पोर्टल पर बीट से संबंधित सभी 21 प्रकार की सूचनाएं दर्ज कराने और समय से उन पर टिप्पणी एवं कार्रवाई अंकित करने को कहा। इसके अलावा विभागीय एवं प्रारंभिक जांच तथा जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में क्षेत्राधिकारी रुधौली, कलवारी, हर्रैया, खलीलाबाद, बांसी और शोहरतगढ़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleतेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हाथी की मौत, महावत समेत दो घायल शादी समारोह से गांव लौट रहा था हाथी, बेलीपार के हाटा में हुआ हादसा; चालक वाहन लेकर फरार
Next articleहनुमान ने जलाई सोने की लंका, रामलीला मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक चौखड़ा की ऐतिहासिक रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की लीला का हुआ सजीव मंचन, लगे जय श्रीराम के जयकारे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here