यूपीएसिकॉन-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, सीएम योगी को न्योता 26 से 29 नवंबर तक एम्स गोरखपुर में जुटेंगे देशभर के सर्जन, आधुनिक तकनीकों पर होगा मंथन

यूपीएसिकॉन-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, सीएम योगी को न्योता

26 से 29 नवंबर तक एम्स गोरखपुर में जुटेंगे देशभर के सर्जन, आधुनिक तकनीकों पर होगा मंथन

गोरखपुर। एम्स गोरखपुर में 26 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई), उत्तर प्रदेश चैप्टर के 51वें वार्षिक अधिवेशन यूपीएसिकॉन-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. गौरव गुप्ता और को-चेयरमैन डॉ. अभिषेक जीना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें 26 नवंबर को उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

सम्मेलन में पीजीआई, एम्स, बीएचयू, केजीएमयू और आरएमएल सहित देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के वरिष्ठ सर्जन, प्रोफेसर और पीजी विद्यार्थी शामिल होंगे।

एआई और रोबोटिक सर्जरी पर होगी कार्यशाला

26 नवंबर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कैडेवरिक वर्कशॉप, एंडोस्कोपी और एडवांस्ड लैप्रोस्कोपी पर विशेष कार्यशालाएं होंगी। पहली बार पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ के लिए भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें ऑपरेशन से पहले और बाद में मरीजों की देखभाल की जानकारी दी जाएगी।

27 से 29 नवंबर तक वैज्ञानिक सत्रों में रोबोटिक सर्जरी, एआई, आधुनिक उपकरणों और नई ऑपरेशन तकनीकों पर विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। उद्देश्य मरीजों के लिए सर्जरी को सुरक्षित, सरल और किफायती बनाना है।

पूर्वांचल की विरासत भी होगी प्रदर्शित

सम्मेलन में बाबा गोरखनाथ, गीता प्रेस, भगवान बुद्ध की तपोभूमि और पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

आयोजन सचिव डॉ. शिव शंकर शाही ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ सम्मेलन में शामिल होकर युवा चिकित्सकों और पीजी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे।

Previous articleसंपत्ति और शरीर संबंधी अपराधों की एसपी ने की समीक्षा, विवेचकों को लगाई फटकार लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : संदीप कुमार मीना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here