संपत्ति और शरीर संबंधी अपराधों की एसपी ने की समीक्षा, विवेचकों को लगाई फटकार लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : संदीप कुमार मीना

संपत्ति और शरीर संबंधी अपराधों की एसपी ने की समीक्षा, विवेचकों को लगाई फटकार

लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : संदीप कुमार मीना

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और विवेचकों के साथ अर्दली रूम आयोजित कर संपत्ति एवं शरीर संबंधी अपराधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान एसपी ने कहा कि प्रत्येक मामले में साक्ष्यों का संकलन निष्पक्ष और मजबूत तरीके से किया जाए। वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ अपराधियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में पीड़ित और वादी को समय से न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए विवेचक साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच पूरी करें और अनावश्यक रूप से मामलों को लंबित न रखें।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों को अपने-अपने थानों से संबंधित लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा उनकी अद्यतन स्थिति से अवगत रहने के निर्देश दिए। साथ ही उच्चाधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

एसपी ने कहा कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होगा। बैठक में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सभी थाना प्रभारी और संबंधित विवेचक मौजूद रहे।

Previous articleएसपी प्राची सिंह ने पुलिस लाइन में परखी पुलिसकर्मियों की दक्षता, बलवा ड्रिल का कराया अभ्यास साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर अनुशासन और शारीरिक क्षमता बनाए रखने के दिए निर्देश, दंगा नियंत्रण की तैयारियों को भी परखा
Next articleयूपीएसिकॉन-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, सीएम योगी को न्योता 26 से 29 नवंबर तक एम्स गोरखपुर में जुटेंगे देशभर के सर्जन, आधुनिक तकनीकों पर होगा मंथन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here