जन चौपाल में सीएम योगी ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर दिया जोर

जन चौपाल में सीएम योगी ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर दिया जोर

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से कलेक्ट्रेट क्लब (टाउन हॉल) में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती के साथ जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने और जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने पर जोर दिया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने तथा आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने का संदेश दिया। जन चौपाल के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous articleसीएम योगी ने खुद पूरी की जनगणना-2027 की स्वगणना प्रक्रिया, प्रदेशवासियों से की भागीदारी की अपील ऑनलाइन दर्ज की अपने परिवार की जानकारी, बोले- सही और सटीक विवरण देकर निभाएं राष्ट्रीय दायित्व
Next articleजनगणना-2027 में स्व-गणना कर विकास में सहभागी बनें जनपदवासी : डीएम घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण, परेशानी होने पर टोल फ्री नंबर 1855 पर मिलेगी सहायता पंचायत सहायकों से भी ले सकते हैं स्व-गणना में मदद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here