गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर सीएम योगी ने की लोककल्याण की कामना गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर अर्पित की पुष्पांजलि

गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर सीएम योगी ने की लोककल्याण की कामना

गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर अर्पित की पुष्पांजलि

गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण विश्व के कल्याण, सुख-समृद्धि और जनमानस के मंगल की प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित अपने पूज्य गुरुदेव राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया।

गोरक्षपीठ की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ के चरणों में शीश नवाया और लोकमंगल की कामना की। मंदिर की परंपराओं के अनुरूप उनका दर्शन-पूजन और गुरुदेव के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करना गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है।

Previous articleमुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं एसपी प्राची सिंह चिकित्सकों से ली उपचार की जानकारी, बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
Next articleगोरखपुर को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात, सीएम योगी ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास उच्च शिक्षा, कृषि अनुसंधान और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here