मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं एसपी प्राची सिंह चिकित्सकों से ली उपचार की जानकारी, बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं एसपी प्राची सिंह

चिकित्सकों से ली उपचार की जानकारी, बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

अंबेडकरनगर। शिवबाबा बैरियर के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जानने के लिए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कोतवाली अकबरपुर के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह और स्वाट टीम के मुख्य आरक्षी सोनू यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान एसपी ने उपचार कर रहे चिकित्सकों से दोनों पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य स्थिति और इलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि घायलों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Previous articleडीएम दीपक मीणा ने खुद पूरी की स्व-गणना, नागरिकों से भी की अपील 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज करें मकान और परिवार का ब्योरा, 11 अंकों की SE ID रखें सुरक्षित एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, स्व-गणना करने वाले परिवारों से आईडी लेकर करेंगे सत्यापन
Next articleगुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर सीएम योगी ने की लोककल्याण की कामना गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर अर्पित की पुष्पांजलि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here