डीएम और एसपी ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने की अपील, पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ रहें बड़े

डीएम और एसपी ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने की अपील, पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ रहें बड़े

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने दीपावली की पूर्व संध्या पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पटाखों का कम से कम प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ घर के बड़े सदस्य जरूर मौजूद रहें। साथ ही पानी की व्यवस्था रखें और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

डीएम और एसपी ने जनपदवासियों से परंपरागत उत्साह और उमंग के साथ सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की।

Previous articleएसपी ने अनुचरों और सफाई कर्मियों को मिठाई व उपहार देकर दी दीपावली की शुभकामनाएं पुलिस लाइन और थानों की व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here