त्योहारों से पहले सड़क पर उतरे डीएम-एसएसपी, परखी सुरक्षा व्यवस्था रेलवे तिराहा से रोडवेज तक पैदल गश्त, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

त्योहारों से पहले सड़क पर उतरे डीएम-एसएसपी, परखी सुरक्षा व्यवस्था

रेलवे तिराहा से रोडवेज तक पैदल गश्त, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

गोरखपुर। आगामी त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। रविवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने थाना कैंट क्षेत्र में रेलवे तिराहा से रोडवेज तिराहा तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की स्थिति देखी। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ आम नागरिकों के प्रति व्यवहार भी संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए। त्योहारों के दौरान बाजारों में आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल और सुगम यातायात उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहे।

पैदल गश्त के दौरान अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Previous articleत्योहारों को लेकर एसपी ने निकाला पैदल मार्च, बाजारों में बढ़ाई सुरक्षा
Next articleएसएसपी ने किया यातायात माह का शुभारंभ, जागरूकता बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here