सांसद रवि किशन ने किया शटलएक्स बैडमिंटन एकेडमी का उद्घाटन नन्हे खिलाड़ियों के साथ कोर्ट पर खेलकर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ 25 अक्टूबर तक प्रदेशभर के 400 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये राजीत श्रीवास्तव को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित

सांसद रवि किशन ने किया शटलएक्स बैडमिंटन एकेडमी का उद्घाटन

नन्हे खिलाड़ियों के साथ कोर्ट पर खेलकर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

25 अक्टूबर तक प्रदेशभर के 400 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये

राजीत श्रीवास्तव को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित

गोरखपुर। शहर में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने की दिशा में बुधवार को नई पहल हुई। खोराबार स्थित पांच कोर्ट वाली शटलएक्स बैडमिंटन एकेडमी का सदर सांसद रवि किशन ने उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने 21 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ भी किया। इस दौरान सांसद ने नन्हे खिलाड़ियों बाला तिवारी और सूर्यांशी तिवारी के साथ बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्हें बच्चों के साथ कोर्ट पर खेलते देख खिलाड़ियों और मौजूद लोगों में उत्साह दिखा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सूरज भट्ट और सचिव अनंत दीप मिश्रा ने मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन का स्वागत किया। कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़े पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

400 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए 400 से अधिक बालक और बालिका खिलाड़ी अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में एकल, युगल और मिश्रित युगल मुकाबले खेले जा रहे हैं। विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कुल एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बैडमिंटन टीम का चयन भी किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 30 नवंबर से पांच दिसंबर 2026 तक बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पांच कोर्ट से खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच

देवरिया रोड स्थित खोराबार में स्थापित शटलएक्स बैडमिंटन एकेडमी में पांच कोर्ट की सुविधा उपलब्ध है। इसके शुरू होने से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रशिक्षण और प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। यहां एक साथ कई मुकाबले आयोजित किए जा सकेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर बैडमिंटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ से संबद्ध गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ के सहयोग से आयोजित चैंपियनशिप दो चरणों में हो रही है। पहले चरण में क्वालीफाइंग राउंड और दूसरे चरण में मुख्य ड्रॉ के मुकाबले खेले जाएंगे। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी आयोजकों की ओर से की गई है।

राजीत श्रीवास्तव को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राजीत श्रीवास्तव को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बैडमिंटन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया।

प्रतियोगिता के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ की ओर से तकनीकी अधिकारियों और अंपायरों का पैनल भेजा गया है। गोरखपुर के संजय श्रीवास्तव को मुख्य निर्णायक (रेफरी) और सहारनपुर के मनीष कुमार को मैच कंट्रोलर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके साथ 13 अन्य अंपायर मुकाबलों का संचालन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मयंकतेश्वर पांडेय, सचिव राजीत श्रीवास्तव, एमजी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह, एआरपी फुटवियर के निदेशक नौशाद अहमद, सांसद प्रतिनिधि रडनजय सिंह जुगुनू, जय यदुवंशी, मुख्य निर्णायक संजय श्रीवास्तव और मदन चरण श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन मदन चरण श्रीवास्तव ने किया। सांसद ने जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों और आयोजन से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में एआरपी फुटवियर की ओर से लगाए गए स्टॉल पर लकी ड्रॉ कूपन निकाला गया। सांसद रवि किशन ने लकी ड्रॉ निकाला, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता को सेंट ज्यूड्स स्कूल, गोरखपुर के प्रधानाचार्य एवं निदेशक डेविड सिरिल का प्रायोजन सहयोग प्राप्त है, जबकि एआरपी फुटवियर सह-प्रायोजक है।

Previous articleविधान परिषद चुनाव की तैयारियों को परखने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचीं डीएम
Next articleविसर्जन जुलूस में हाईटेंशन लाइन का कहर, तीन युवकों की मौत चार प्रतिमाओं का सुरक्षित विसर्जन, पांचवीं के जुलूस में डीजे की लोहे की रेलिंग 11 हजार वोल्ट के तार से टकराई नौ लोग झुलसे, मेडिकल कॉलेज के बाहर परिजनों ने लगाया जाम; जेई निलंबित, लाइनमैन की सेवा समाप्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here