न्यायिक अधिकारी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण बंदियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा, विधिक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

न्यायिक अधिकारी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

बंदियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा, विधिक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

संतकबीरनगर। जिला जज रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनन्या साह ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से एक-एक कर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा तथा जेल में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बंदियों की समस्याओं और शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने पाकशाला में तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। महिला बंदियों से मुलाकात कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही जेल में तैनात शिक्षकों से शिक्षण कार्य की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की बाधा आने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विधिक सहायता के लिए शिकायतों का करें निस्तारण

जेल के चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई बंदी विधिक सहायता से संबंधित समस्या या तथ्य सामने रखता है, तो उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। बंदियों से प्राप्त प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संतकबीरनगर के कार्यालय को भेजना सुनिश्चित किया जाए।

सचिव ने जिला कारागार में तैनात जेल पीएलवी सुनील को निर्देश दिया कि वह प्रत्येक बंदी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उसे उसके कानूनी अधिकारों की जानकारी दें और जरूरतमंद बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहें। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleखाकी के शहीदों को नमन, बलिदानियों की शौर्यगाथा को किया याद गोरखपुर पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 1959 की ऐतिहासिक घटना से जुड़ा है पुलिस स्मृति दिवस, कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले जवानों को किया नमन
Next articleविधान परिषद चुनाव की तैयारियों को परखने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचीं डीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here