पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि डीआईजी संजीव त्यागी ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर अर्पित किया पुष्पचक्र

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

डीआईजी संजीव त्यागी ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर अर्पित किया पुष्पचक्र

बस्ती। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस जवानों को नमन किया।

इस अवसर पर डीआईजी ने पुलिस स्मृति दिवस के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय पुलिस के गश्ती दल पर चीनी सैनिकों ने घात लगाकर हमला किया था। इस घटना में 10 पुलिस जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं वीर जवानों की शहादत की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है और कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleदुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने किया शहर का भ्रमण पंडालों की तैयारियों, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Next articleपुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि एसएसपी अंकिता शर्मा ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here