जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं अनएकेडमी कोचिंग में पाठ्यक्रम अधूरा छोड़ने की शिकायत, छात्रवृत्ति मामले में स्पष्टीकरण तलब

जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

अनएकेडमी कोचिंग में पाठ्यक्रम अधूरा छोड़ने की शिकायत, छात्रवृत्ति मामले में स्पष्टीकरण तलब

गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

अनएकेडमी कोचिंग के विद्यार्थियों ने शिकायत की कि नीट और जेईई की तैयारी के लिए प्रवेश लेने के बाद उनका पाठ्यक्रम अधूरा छोड़ दिया गया और उन्हें दूसरे संस्थान में भेज दिया गया। विद्यार्थियों ने पुराने शिक्षकों से पढ़ाई पूरी कराने या जमा फीस वापस दिलाने की मांग की। उन्होंने अतिरिक्त शुल्क मांगे जाने की शिकायत भी की।

वहीं, छात्रवृत्ति में जाति निर्धारण के आधार को लेकर की गई शिकायत पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने और संबंधित अभिलेखों की जांच करने के निर्देश दिए। एक गैर-सरकारी संगठन को अनुमोदन देने की प्रक्रिया पर उठे सवालों की भी नियमानुसार जांच कराने की मांग की गई।

डीएम ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का तथ्यों के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Previous articleसाइबर ठगी के छह हजार रुपये चार दिन में वापस कराए सिविल स्कोर बढ़ाने के नाम पर ठगी, राजघाट पुलिस की साइबर सेल ने की कार्रवाई
Next articleमतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान डीएम दीपक मीणा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, दोनों दिन बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here