विरासत गलियारे में अतिक्रमण पर सख्ती, सड़क पर खड़े वाहनों के चालान फुटपाथ खाली करने को दुकानदारों को चेतावनी, राजघाट पुलिस ने पैदल गश्त कर किया जागरूक

विरासत गलियारे में अतिक्रमण पर सख्ती, सड़क पर खड़े वाहनों के चालान

फुटपाथ खाली करने को दुकानदारों को चेतावनी, राजघाट पुलिस ने पैदल गश्त कर किया जागरूक

गोरखपुर। विरासत गलियारा क्षेत्र में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ राजघाट पुलिस ने अभियान चलाया। थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पाण्डेयहाता क्षेत्र में पैदल गश्त कर दुकानदारों और स्थानीय लोगों को फुटपाथ खाली रखने की हिदायत दी। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान भी किए गए।

पुलिस टीम ने अनाउंसमेंट कर दुकानदारों को फुटपाथ पर सामान न रखने की चेतावनी दी। कहा कि फुटपाथ राहगीरों के लिए है और किसी भी तरह का अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालकों से भी निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने की अपील की गई।

अभियान के दौरान यातायात में बाधा बन रहे वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर अवैध पार्किंग मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से विरासत गलियारा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

अभियान में ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी संजय चंदेल, उपनिरीक्षक मोहम्मद शादाब, मृत्युंजय राय, महिला उपनिरीक्षक प्रगति यादव समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Previous articleईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी 12 अक्टूबर से डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, रोज सुबह नौ से शाम सात बजे तक होगी जांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here