डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों के लिए ग्राम पंचायतो ने कसी कमर: डी पी आर ओ।।

डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों के लिए ग्राम पंचायतो ने कसी कमर: डी पी आर ओ

उत्तर प्रदेश गोरखपुर पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू एवं चिकनगुनिया फैलने वाले मच्छर के बचाव हेतु साफ पानी में पनपने वाले मच्छर और दिन के समय काटने वाले मच्छर के बचाव के लिए एंटी लारवा का छिड़काव ग्राम पंचायत में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के नेतृत्व में ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सचिवों के माध्यम से सफाई कर्मियों के द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है जिन ग्राम पंचायत में डेंगू अथवा चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के संकट अथवा शिकायतें प्राप्त हो रही हैं वहां पर तुरंत पंचायत राज विभाग एक्टिव होकर एंटी लारवा का छिड़काव एवं फॉगिंग का कार्य तत्काल प्रभाव से कराया जा रहा है तथा विशेष सफाई अभियान चलाकर नालियों में शिल्ट की सफाई झाड़ियां की कटाई तथा ठोस अपशिष्ट का उचित प्रबंध सफाई के प्रति व्यवहार परिवर्तन एवं उसके अलावा जन जागरूकता जैसे गोष्टी रैली का भी आयोजन नियमित तौर पर किया जा रहा है ग्राम पंचायत में मच्छर के काटने से बचे तथा पूरे बाजू के कपड़े पहनें एवं सप्ताह में एक बार कूलर फूलदान पशु व पक्षियों के पानी के बर्तन इत्यादि को खाली कर साफ रखने तथा पानी के सभी बर्तन टंकी इत्यादि को पूरी तरह ढक कर रखने एवं गमले में पानी जमा ना होने तथा हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करने एवं पुराने टायर डिस्पोजल कप कबाड़ इत्यादि में पानी जमा न होने तथा यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार के साथ सर दर्द अथवा आंखों के पीछे दर्द जोड़ों एवं मांसपेशियों में दर्द त्वचा पर लाल चकत्ते एवं थकान हो तो तुरंत अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर परामर्श लेकर इलाज कराये।

जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के निर्देश के क्रम में विकास खंडो कि ग्राम पंचायत में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी से निरंतर संपर्क में बने हुए हैं जिनके माध्यम से डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे बीमारियों की शिकायतों पर तुरंत सफाई कर्मियों की टोली लगाकर सफाई का छिड़काव का कार्य एवं फॉगिंग का कार्य तत्काल प्रभाव से किया जा रहा है जल जमाव वाले क्षेत्रों में मेलाथियान टेक्निकल का छिड़काव कर मच्छर से पानी पीने वाली बीमारियों को समाप्त किए जाने का प्रयास निरंतर जारी है। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना के द्वारा विकास खंडो के सभी खंड विकास अधिकारियों को भी दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डेंगू के बचाव के निर्देश निर्गत कर दिए गए हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतो में जल जमाव वाले क्षेत्रों में भी इंडिया मार्केट टू हैंडपंप के आसपास स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 योजना के अंतर्गत सोक पिट का निर्माण वर्मी कंपोस्ट का निर्माण नड़प का निर्माण तथा कूड़ेदान का निर्माण भी कराया जा रहा है जिस हेतु स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु ग्राम पंचायत में धनराशि भी अधिकांश ग्राम पंचायत में निर्गत कर दी गई है जिससे कि डेंगू के प्रभाव से बचने के लिए उचित प्रबंधन किया जा रहा है।

Previous articleचार हजार घरों की जलापूर्ति ठप,मचा हाहाकार
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here