चार हजार घरों की जलापूर्ति ठप,मचा हाहाकार

चार हजार घरों की जलापूर्ति ठप,मचा हाहाकार

-पिपरौली के नेवास गांव में बिजली पोल गाड़ते समय फट गई थी सप्लाई पाइप।

उत्तर प्रदेश /गोरखपुर-पिपरौली क्षेत्र के नेवास गांव में रविवार को बिजली का पोल गाड़ने के दौरान जलापूर्ति पाइप फट जाने से करीब चार हजार घरों की पेय जलापूर्ति बाधित हो गई थी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी सप्लाई पाइप ठीक नही किया गया।जिससे गांव में हाहाकार मचा हुआ है।

सप्लाई पाइप फट जाने से नेवास और बरवार के चार हजार घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई। जिसके चलते लोग हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हो गए हैं।गांव निवासी मानवेंद्र शाही ने बताया कि वाटर सप्लाई बंद होने से लोगों के स्नान घर और शौचालयों में पानी पहुंचना बंद हो गया।जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र सप्लाई बहाल नहीं हुई तो जिम्मेदार विभाग के अफसरों का घेराव किया जाएगा।लोगों ने डीएम से इस मामले में संबंधित विभाग को सप्लाई चालू करने का आदेश देने की मांग की है।

इस संबंध में जल निगम जेई पिपरौली से वार्ता करने का प्रयास किया गया लेकिन समस्या सुनने से पहले ही मोबाइल नोट रीचेबल कर लिया जैसे ही उनका पक्ष आएगा प्रकाशित किया जाएगा।

वहीं बिजली निगम कर्मचारियों का कहना है कि इस समस्या का समाधान कल हर हाल में कर दिया जाएगा।

Previous articleसामुदायिक शौचालय व स्नान घर बंद
Next articleडेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों के लिए ग्राम पंचायतो ने कसी कमर: डी पी आर ओ।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here