ध्रुव कुमार त्रिपाठी समेत 13 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन सेट मंडलायुक्त न्यायालय में दिनभर रही गहमागहमी, सुरक्षा के बीच पूरी हुई नामांकन प्रक्रिया

ध्रुव कुमार त्रिपाठी समेत 13 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन सेट

मंडलायुक्त न्यायालय में दिनभर रही गहमागहमी, सुरक्षा के बीच पूरी हुई नामांकन प्रक्रिया

गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को मंडलायुक्त न्यायालय में नामांकन को लेकर दिनभर गहमागहमी रही। रिटर्निंग ऑफिसर एवं मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह के समक्ष ध्रुव कुमार त्रिपाठी समेत 13 प्रत्याशियों ने नामांकन सेट दाखिल किए।

नामांकन करने वालों में सतपाल सिंह, डॉ. राकेश सिंह, निरंकार राम त्रिपाठी, राम प्रताप राम, अजीत कुमार सिंह, संगीता सिंह, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, देव भास्कर तिवारी, दिनेश कुमार मिश्र, शिव श्याम यादव और पंकज कुमार समेत अन्य प्रत्याशी शामिल रहे। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने दूसरा सेट भी दाखिल किया।

नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। प्रत्याशियों और प्रस्तावकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया गया। एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने सुरक्षा और नामांकन व्यवस्था की निगरानी की।

एआरओ एवं अपर आयुक्त प्रशासन जय प्रकाश, अपर आयुक्त न्यायिक राजेश श्रीवास्तव और अजय राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पूरी कराई गई।

Previous articleगारमेंट उद्योग के विकास को लेकर गीडा सीईओ ने उद्यमियों संग की बैठक सीएफसी निर्माण और बड़े बाइंग हाउस की जरूरत पर जोर, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
Next articleशिक्षक निर्वाचन के नामांकन में चाक-चौबंद रही सुरक्षा नोडल एसपी अपराध अयोध्या प्रसाद सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने संभाली कमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here