20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार राजघाट पुलिस ने दोनों के कब्जे से 10-10 लीटर शराब बरामद की

20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

राजघाट पुलिस ने दोनों के कब्जे से 10-10 लीटर शराब बरामद की

गोरखपुर। अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत राजघाट पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। दोनों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सोनी सोनकर निवासी चकरा अव्वल अमरूदमंडी और उदासी देवी निवासी लालडिग्गी बसंतपुर के रूप में हुई। दोनों के पास से 10-10 लीटर शराब बरामद हुई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सोनी सोनकर के खिलाफ आबकारी, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। उदासी देवी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत पूर्व में मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Previous articleएसएसपी ने गोला और उरुवा बाजार थाने का किया औचक निरीक्षण जनसुनवाई, महिला हेल्प डेस्क और अभिलेखों की जांच, साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश
Next articleगोरखनाथ में पुलिस ने की पैदल गश्त एसपी सिटी और सीओ ने बाजारों व प्रमुख स्थानों का लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here