सीसीटीएनएस रैंकिंग में संतकबीरनगर प्रदेश में अव्वल एसपी और एएसपी को मिला प्रशस्ति पत्र, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार

सीसीटीएनएस रैंकिंग में संतकबीरनगर प्रदेश में अव्वल

एसपी और एएसपी को मिला प्रशस्ति पत्र, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार

संतकबीरनगर। सीसीटीएनएस के संचालन और क्रियान्वयन में संतकबीरनगर पुलिस ने अगस्त 2026 की प्रदेश स्तरीय परफॉर्मेंस रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। उपलब्धि पर अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं मुख्यालय उत्तर प्रदेश की ओर से एसपी संदीप कुमार मीना और एएसपी एवं सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस विभाग के मुताबिक सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड के विभिन्न मानकों पर किए गए कार्य के आधार पर अगस्त की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग जारी की गई। इसमें संतकबीरनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसपी के निर्देशन और एएसपी के पर्यवेक्षण में सीसीटीएनएस शाखा के साथ सभी थानों की टीम इस व्यवस्था पर काम कर रही है।

बेहतर काम करने वालों को मिला नकद पुरस्कार

प्रदेश में पहला स्थान मिलने के बाद एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सीसीटीएनएस शाखा और विभिन्न थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कर्मचारियों को आगे भी तकनीकी कार्यों में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

सीसीटीएनएस प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय, जनपदीय कोऑर्डिनेटर अहमद रजा और थानों में तैनात सीसीटीएनएस टीम की भूमिका की भी सराहना की गई। जनपदीय कोऑर्डिनेटर समेत सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को उनके योगदान के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीएनएस से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और तकनीकी सेवाओं का बेहतर उपयोग जारी रखने के निर्देश दिए।

Previous articleगलत व्यवहार को छिपाएं नहीं, शिक्षक या अभिभावक को तुरंत बताएं सावित्री विद्या विहार इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और बच्चों के अधिकारों की दी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here