509 दिव्यांगजनों को मिले 664 सहायक उपकरण
गोरखपुर। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में 509 दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के 664 सहायक उपकरण वितरित किए।
उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।















