चेन छिनैती में आरोपी गिरफ्तार, 14,300 रुपये बरामद चिलुआताल पुलिस ने चोरी की बाइक भी की बरामद, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

चेन छिनैती में आरोपी गिरफ्तार, 14,300 रुपये बरामद

चिलुआताल पुलिस ने चोरी की बाइक भी की बरामद, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

गोरखपुर। चिलुआताल पुलिस ने महिला से चेन छिनैती के मामले में आरोपी अलाउद्दीन उर्फ आयुष निवासी भिसवा, थाना झंगहा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 14,300 रुपये और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार नकदी छिनी गई चेन को बेचने से मिली थी।

17 सितंबर को महिला से छीनी थी चेन

पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर को बाइक सवार आरोपियों ने एक महिला के गले से चेन छीन ली थी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसी दौरान आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

चेन बेचकर मिली रकम बरामद : पुलिस

पुलिस का दावा है कि आरोपी के पास मिले 14,300 रुपये चेन बेचने से प्राप्त रकम है। उसके पास से बरामद मोटरसाइकिल भी चोरी की बताई जा रही है। बाइक के संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

मुकदमे में बढ़ाईं गंभीर धाराएं

गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में अन्य गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कैंट, चौरीचौरा और खोराबार समेत विभिन्न थानों में चोरी, लूट, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी पूर्व में कार्रवाई होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

Previous article157 घंटे का महा सफाई अभियान शुरू, हर वार्ड में चलेगा विशेष अभियान महापौर ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बाजारों से लेकर प्रमुख मार्गों और नालियों तक होगी सफाई
Next article20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार राजघाट पुलिस की कार्रवाई, दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here