पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन गोलघर बैंक रोड पर निकाला जुलूस, सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन

गोलघर बैंक रोड पर निकाला जुलूस, सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

गोरखपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को गोरखपुर में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन समेत विभिन्न बैंक कर्मचारी संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने गोलघर बैंक रोड पर जुलूस निकालकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। वर्ष 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के साथ हुई बैठक में इस व्यवस्था को सैद्धांतिक सहमति मिलने के बावजूद अब तक लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने सप्ताह में पांच दिन काम और शनिवार-रविवार पूर्ण अवकाश की मांग दोहराई।

इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजना में स्केल-4 से ऊपर के अधिकारियों से जुड़ी विसंगतियां दूर करने, पेंशन पुनरीक्षण, महंगाई भत्ते में समानता और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने की मांग उठाई।

कर्मचारियों ने कहा कि बैंकों में स्टाफ की कमी के कारण काम का दबाव बढ़ रहा है। रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती, नई भर्ती प्रक्रिया में तेजी और एनपीएस में सुधार की भी मांग की गई।

हड़ताल से बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज और लेन-देन प्रभावित रहा। हालांकि एटीएम, डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन भुगतान सेवाएं जारी रहीं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Previous articleएम्स का बंद गेट नंबर-3 खोलने की मांग, डीएम कार्यालय पहुंचा संगठन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, मरीजों और तीमारदारों की परेशानी का उठाया मुद्दा
Next articleअंश निर्धारण और वरासत में देरी पर सीआरओ सख्त सदर तहसील में मैराथन समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here