संत कबीर अकादमी की कार्यकारिणी बैठक में बनी सांस्कृतिक गतिविधियों की कार्ययोजना विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के सहयोग से होंगे कार्यक्रम, शोध-सर्वेक्षण व प्रकाशन पर भी हुई चर्चा

संत कबीर अकादमी की कार्यकारिणी बैठक में बनी सांस्कृतिक गतिविधियों की कार्ययोजना

विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के सहयोग से होंगे कार्यक्रम, शोध-सर्वेक्षण व प्रकाशन पर भी हुई चर्चा

लखनऊ। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ में संत कबीर अकादमी की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अकादमी की ओर से प्रदेशभर में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि संत कबीर अकादमी के सांस्कृतिक कार्यक्रम और गतिविधियां प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के सहयोग से आयोजित की जाएं, ताकि विद्यार्थियों और युवाओं को कबीर के विचारों एवं साहित्य से जोड़ा जा सके।

बैठक में पंचामृत योजना के तहत शोध, सर्वेक्षण और प्रकाशन के साथ संत कबीर पर आधारित सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन तथा छमाही पत्रिका के प्रकाशन को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रस्तावित कार्ययोजना और उसकी रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

बैठक में अपर मुख्य सचिव संस्कृति एवं पर्यटन अमृत अभिजात, प्रो. हिमांशु शुक्ला (डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या), संस्कृति निदेशालय के निदेशक संजय कुमार सिंह, विशेष सचिव नियोजन अनिल कुमार सिंह, एसडीएम खलीलाबाद हृदयराम तिवारी, कबीर मठ मगहर के प्रतिनिधि हरि शरण दास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ऑनलाइन माध्यम से गोरखपुर के हरि प्रसाद, राजस्थान के गोपाल सिंह चौहान और संत कबीर अकादमी के निदेशक अतुल द्विवेदी भी बैठक से जुड़े। अंत में निदेशक ने अध्यक्ष और सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया।

Previous articleडीआईजी संजीव त्यागी ने छात्राओं को किया जागरूक, बोले- डरें नहीं, हेल्पलाइन को बनाएं हथियार बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, 1090, 112 और 1930 की दी जानकारी
Next articleसेवा संकल्प अभियान में विभागवार तय हुई जिम्मेदारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here