डीआईजी ने छावनी थाने का किया औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर क्षेत्राधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और काशीपुर-कटरिया तटबंध का भी लिया जायजा

डीआईजी ने छावनी थाने का किया औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर

क्षेत्राधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और काशीपुर-कटरिया तटबंध का भी लिया जायजा

बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के साथ थाना छावनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदी गृह, मिशन शक्ति केंद्र, आगंतुक कक्ष और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीआईजी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच करते हुए सभी प्रविष्टियां अद्यतन रखने, परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने और लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती और लावारिस वाहनों का ऑपरेशन क्लीन के तहत निस्तारण कराने को भी कहा।

इसके बाद डीआईजी ने जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों के कार्यों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने सक्रिय और संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर देते हुए नियमित गश्त बढ़ाने, सूचना तंत्र मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई, मिशन शक्ति केंद्र को प्रभावी बनाने और पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार पर भी विशेष बल दिया।

डीआईजी ने बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और काशीपुर-कटरिया तटबंध का भी जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति और पुलिस की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान एएसपी बस्ती, सीओ सदर, हर्रैया, कलवारी व रुधौली, प्रभारी निरीक्षक छावनी समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleशादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर परसरामपुर पुलिस ने कोहराए रतनपुर मोड़ से दबोचा, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
Next articleडीआईजी संजीव त्यागी ने छात्राओं को किया जागरूक, बोले- डरें नहीं, हेल्पलाइन को बनाएं हथियार बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, 1090, 112 और 1930 की दी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here