सूर्या कॉलेज आफ फार्मेसी को डी फार्मा की मान्यता मिलने के बाद बधाइयों का लगा ताता

सूर्या कॉलेज आफ फार्मेसी को डी फार्मा की मान्यता मिलने के बाद बधाइयों का लगा ताता

– जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने फूल गुलदस्ता भेंट करते हुए संस्थान के एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी को दी बधाई

संतकबीरनगर:-सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी को डी फार्मा की मान्यता मिलने के बाद लगातार बधाईयों का तांता लगा हुआ है वही आज जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने सूर्या ग्रुप के एमडी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी को फूल गुदस्ता भेट कर मिठाई खिलाते हुए बधाई दी । इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि यह दिन जनपद वासियों के लिए बेहद खास है।डी-फार्मा की मान्यता से जिले के युवा काफी उत्साहित हैं चिकित्सा-शिक्षा के क्षेत्र में सूर्या हास्पिटल एंड पैरामेडिकल संस्थान ने बड़ी छलांग लगाई है।संस्थान की इस उपलब्धि से युवाओं को चिकित्सा-क्षेत्र में अपना करिअर संवारने में सहूलियत मिलेगा। सूर्या संस्थान निरंतर शिक्षा और चिक्तिसा की बेहतरी के लिए प्रयासरत है।संस्थान नित नई ऊंचाईयों को हासिल कर कीर्तिमान स्थापित करे यही महादेव से प्रार्थना है।

Previous articleहाई टेंशन तार के नीचे बस रहे घर , खतरे में है जिंदगी
Next articleचंद्रयान के सफल लैडिंग पर केक काट कर मनाया जश्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here