चंद्रयान के सफल लैडिंग पर केक काट कर मनाया जश्न
– सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संतकबीरनगर। चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षकों ने केक काट कर जश्न मनाया। इस दौरान इसरो के वैज्ञानिकों के साथ सभी को बधाई दी।
प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि चंद्रयान-3 मिशन की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। आज अपना देश एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ा है। बच्चो को भी इससे सीख लेनी चाहिए और मेहनत कर इसरो जैसे वैज्ञानिक बनने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने चंद्रयान 3 मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहाकि आज देश का ऊचाईयों पर पहुंच गया है। सपने में भी नहीं सोचा गया था कि चांद पर भारत अपना परचम लहराएगा। आज इस उपलब्धि पर इसरो के वैज्ञानिक बधाई के पात्र है। उम्मीद है कि वे आगे भी इस तरह का प्रयोग करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, बबिता त्रिपाठी, तपस्या रानी सिंह, अशोक चौबे, आशुतोष पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।















