लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ, छह जिलों की पुलिस टीमें दिखाएंगी दम

लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ, छह जिलों की पुलिस टीमें दिखाएंगी दम

आईपीएस प्राची सिंह ने खिलाड़ियों से किया परिचय, खेल भावना और अनुशासन का दिया संदेश

अंबेडकरनगर

अंबेडकरनगर के अकबरपुर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) प्राची सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में उन्नाव, हरदोई, अयोध्या, सीतापुर, लखनऊ और अंबेडकरनगर की महिला एवं पुरुष पुलिस टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान एकल और युगल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, आत्मविश्वास और टीम भावना का प्रतीक है। खेल गतिविधियां पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाती हैं तथा आपसी समन्वय और भाईचारे को मजबूत करती हैं।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए आवास, भोजन, चिकित्सा एवं सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

“खेल भावना, एकता और अनुशासन” की थीम पर आयोजित यह प्रतियोगिता पुलिस बल के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी सहयोग और सामंजस्य को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।

Previous articleशिक्षक समाज के रोल मॉडल, कानून की जानकारी भी उतनी ही जरूरी : चीफ डिफेंस काउंसिल माध्यमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधिक सेवा, मानवाधिकार और साइबर अपराध पर हुआ विशेष सत्र
Next articleबेलहरकला पुलिस का बड़ा खुलासा, तीन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश दो शातिर चोर गिरफ्तार, जेवरात, नकदी, खाद्यान्न, मोबाइल, तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here