नाथनगर ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव को प्रशासक बनाए जाने पर भव्य स्वागत

नाथनगर ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव को प्रशासक बनाए जाने पर भव्य स्वागत

लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष लालचन्द्र दुसाध के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, मिठाई खिलाकर दी बधाई

संतकबीरनगर।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नाथनगर ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता रामवृक्ष यादव को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर बुधवार को क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष लालचन्द्र दुसाध के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह के दौरान समर्थकों ने रामवृक्ष यादव के जनसेवा, नेतृत्व क्षमता और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ अब प्रशासक के रूप में भी क्षेत्र को मिलेगा। सरकार द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके कार्यों की स्वीकार्यता का प्रमाण है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।

प्रशासक नियुक्त होने की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने संदेश भेजकर उन्हें बधाई दी।

रामवृक्ष यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष लालचन्द्र दुसाध ने कहा कि रामवृक्ष यादव की नियुक्ति उनके जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और विकासोन्मुख कार्यशैली का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नाथनगर ब्लॉक विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा।

इस अवसर पर गंगा प्रसाद उर्फ भुयर यादव, राजन सिंह, राजकुमार, अरविन्द, सुभाष, मुलायम सिंह यादव, सोनू, श्रवण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Previous articleमहिला उत्पीड़न मामलों की समीक्षा को संतकबीरनगर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जनसुनवाई में 10 मामलों की सुनवाई, अस्पताल का निरीक्षण कर कन्या जन्मोत्सव में हुईं शामिल
Next articleशिक्षक समाज के रोल मॉडल, कानून की जानकारी भी उतनी ही जरूरी : चीफ डिफेंस काउंसिल माध्यमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधिक सेवा, मानवाधिकार और साइबर अपराध पर हुआ विशेष सत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here