उपनिरीक्षक भर्ती में संतकबीरनगर के सात पुलिसकर्मियों ने लहराया परचम एसपी संदीप कुमार मीना ने चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई, कहा— यह पूरे पुलिस परिवार के लिए गौरव का क्षण

उपनिरीक्षक भर्ती में संतकबीरनगर के सात पुलिसकर्मियों ने लहराया परचम

एसपी संदीप कुमार मीना ने चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई, कहा— यह पूरे पुलिस परिवार के लिए गौरव का क्षण

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा घोषित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के अंतिम परिणाम में संतकबीरनगर जनपद के सात पुलिसकर्मियों एवं अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह सफलता चयनित अभ्यर्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल चयनित अभ्यर्थियों की नहीं, बल्कि पूरे संतकबीरनगर पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी चयनित अभ्यर्थी भविष्य में भी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

उपनिरीक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों में मुख्य आरक्षी सुधीर तिवारी (भ्रष्टाचार निवारण संगठन), आरक्षी ज्ञान चन्द्र वर्मा (पुलिस अधीक्षक आवास टेलीफोन), आरक्षी शिवम त्रिपाठी (रिजर्व पुलिस लाइन), आरक्षी अभिनव पाण्डेय (थाना बखिरा), आरक्षी शुभम रंजन (थाना मेंहदावल), आरक्षी गौरव पाण्डेय (कोतवाली खलीलाबाद) तथा फायरमैन सौरभ गुप्ता (फायर स्टेशन संतकबीरनगर) शामिल हैं।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। चयनित अभ्यर्थियों की इस सफलता पर पूरे पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।

Previous articleपुलिस ने सरिया चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार, 19.13 टन सरिया बरामद; ट्रकों से माल चोरी कर बेचता था गिरोह
Next articleमहिला अपराधों की विवेचना में लापरवाही पर एसपी सख्त, सात विवेचकों की होगी जांच लंबित मामलों की समीक्षा, वैज्ञानिक विवेचना और समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here