इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले आनंद कुमार कटारिया बने खजनी के नए एसडीएम कार्यभार संभालते ही बोले— पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन होगी प्राथमिकता

इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले आनंद कुमार कटारिया बने खजनी के नए एसडीएम

कार्यभार संभालते ही बोले— पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन होगी प्राथमिकता

गोरखपुर/खजनी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पीसीएस अधिकारी आनंद कुमार कटारिया को खजनी तहसील का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया है। गुरुवार को उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल लीं। इससे पहले वह इसी तहसील में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के रूप में कार्यरत थे।

पूर्व एसडीएम के स्थानांतरण के बाद आनंद कुमार कटारिया को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए शासन ने उन पर भरोसा जताया है। इससे पूर्व वह संभल जिले की गुन्नौर तहसील में भी एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसडीएम ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के साथ पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बेहतर समन्वय से राजस्व एवं अन्य लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा।

खजनी तहसील में उनके सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखना, राजस्व मामलों का त्वरित निस्तारण, विकास योजनाओं की नियमित निगरानी तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को सुचारु रूप से संपन्न कराने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी।

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवागत एसडीएम का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में तहसील की प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनेगी।

Previous articleविधायक गणेश चौहान व डीएम आलोक कुमार की मौजूदगी में आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक उन्नत खेती, बीज वितरण और किसान प्रशिक्षण पर हुआ मंथन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here