डीएम-एसपी ने तहसील लालगंज में सुनीं फरियादियों की समस्याएं सम्पूर्ण समाधान दिवस में 148 शिकायतें, 20 का मौके पर निस्तारण

डीएम-एसपी ने तहसील लालगंज में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 148 शिकायतें, 20 का मौके पर निस्तारण

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से तहसील और थानों में नियमित रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, जिससे नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान आसानी से करा सकें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यदि किसी शिकायत के निस्तारण में कोई बाधा आती है तो उसका स्पष्ट कारण दर्ज करते हुए संबंधित पक्ष को अवगत कराया जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 148 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।

विभागवार प्राप्त शिकायतें इस प्रकार रहीं—

राजस्व विभाग : 57

पुलिस विभाग : 41

विकास विभाग : 09

समाज कल्याण विभाग : 03

अन्य विभाग : 38

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मामलों के निष्पक्ष और त्वरित समाधान पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चन्द्रा, उपजिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleतहसील संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 141 फरियादें मौके पर 19 शिकायतों का निस्तारण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here