तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 141 फरियादें मौके पर 19 शिकायतों का निस्तारण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 141 फरियादें

मौके पर 19 शिकायतों का निस्तारण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

बस्ती। जनता की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “तहसील संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन रविवार को हर्रैया तहसील सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की।

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर सरकारी कार्यालय पहुंचता है, इसलिए जनसमस्याओं का समाधान करना सभी अधिकारियों की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका, उनमें संबंधित विभागीय अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने शिकायत निस्तारण प्रक्रिया में लापरवाही न बरतने और जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना जाए तथा उनके साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 141 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया।

विभागवार प्राप्त शिकायतें इस प्रकार रहीं—

राजस्व विभाग : 63

पुलिस विभाग : 39

विद्युत विभाग : 07

विकास विभाग : 28

अन्य विभाग : 04

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक आनंद कुमार गुप्ता, उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी रश्मि यादव, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, डीपीआरओ धनश्याम सागर, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous article12 जुलाई को गोरखपुर में 47.82 लाख पौधे लगाने का महाअभियान ‘कपि वन’, ‘शक्ति वन’ और ‘एकता वन’ बनेंगे आकर्षण का केंद्र, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
Next articleडीएम-एसपी ने तहसील लालगंज में सुनीं फरियादियों की समस्याएं सम्पूर्ण समाधान दिवस में 148 शिकायतें, 20 का मौके पर निस्तारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here