कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा के बीच गोरखपुर में सकुशल संपन्न हुई टीईटी-2026 परीक्षा 32 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी रही जारी

कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा के बीच गोरखपुर में सकुशल संपन्न हुई टीईटी-2026 परीक्षा

32 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी रही जारी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सघन निगरानी और पारदर्शी व्यवस्था के बीच सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।

जनपद में कुल 72,020 अभ्यर्थियों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। इनमें लगभग 15 हजार अभ्यर्थी ऐसे थे, जो प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों में से किसी एक परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की थी।

परीक्षा के दौरान मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एसपी सिटी निमिष पाटील सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पूर्व डीआईजी वी.पी. श्रीवास्तव ने ऑब्जर्वर के रूप में पूरे परीक्षा कार्यक्रम की निगरानी की, जबकि अपर जिलाधिकारी गजेन्द्र कुमार नोडल अधिकारी के रूप में व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे।

अंतिम दिन आयोजित परीक्षा में 13,558 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 11,036 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 2,522 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार अंतिम पाली में 81.4 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की डबल लॉक सुरक्षा व्यवस्था, सघन जांच, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ परीक्षा केंद्रों के बाहर लगातार मुस्तैद रहे। अधिकारियों ने बताया कि पूरे परीक्षा कार्यक्रम के दौरान कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली और परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Previous articleखाद कारोबारियों पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन: 36 दुकानों पर छापेमारी, एक लाइसेंस निलंबित, 9 को नोटिस
Next articleडीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, कड़ी निगरानी में सकुशल सम्पन्न हुई यूपीटीईटी परीक्षा 19 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई परीक्षा, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here