तेजतर्रार पीपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव बने आईपीएस, पिपिंग सेरेमनी में मिला नया दायित्व 15 से अधिक जिलों में दे चुके हैं सेवाएं, गोरखपुर और मेरठ में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

तेजतर्रार पीपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव बने आईपीएस, पिपिंग सेरेमनी में मिला नया दायित्व

15 से अधिक जिलों में दे चुके हैं सेवाएं, गोरखपुर और मेरठ में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के 1999 बैच के वरिष्ठ एवं तेजतर्रार पीपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत किया गया है। राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान उन्हें आईपीएस रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के साथ उनके लंबे और उल्लेखनीय पुलिस सेवा अनुभव को एक नई पहचान मिली है।

वर्तमान में जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव सीबीसीआईडी (CBCID), लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। अपने अब तक के सेवा काल में उन्होंने उत्तर प्रदेश के 15 से अधिक जनपदों में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव गोरखपुर में पुलिस अधीक्षक-उत्तर (SP North) के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। गोरखपुर में तैनाती के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग के जरिए अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया था। इसके अलावा मेरठ में एसपी ट्रैफिक के रूप में उनकी तैनाती के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए गए थे, जिनकी व्यापक सराहना भी हुई थी।

उनकी पहली नियुक्ति अलीगढ़ जनपद में हुई थी, जहां से उन्होंने अपने पुलिस करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद विभिन्न जिलों में तैनाती के दौरान उन्होंने अपनी सख्त कार्यशैली, अनुशासनप्रिय व्यवहार और सक्रिय फील्ड पुलिसिंग के बल पर पुलिस महकमे में अलग पहचान बनाई।

पुलिस विभाग में जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील अधिकारी माना जाता है। वे हमेशा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते रहे हैं।

आईपीएस पदोन्नति के साथ अब उनके कंधों पर और अधिक जिम्मेदारियां आ गई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वह अपनी नई भूमिका में भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ उत्कृष्ट सेवाएं देते रहेंगे।

Previous articleएसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद बने आईपीएस, डीजीपी ने पिपिंग सेरेमनी में लगाया रैंक पीपीएस से आईपीएस पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, तेजतर्रार पुलिसिंग के लिए पहचान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here