29 जून को होगी भेषजिक मुख्य परीक्षा, 14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा निष्पक्ष परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात।

29 जून को होगी भेषजिक मुख्य परीक्षा, 14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

निष्पक्ष परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित भेषजिक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/02 का आयोजन 29 जून 2026 को जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा एक पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 6432 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और निगरानी के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है।

आयोग की ओर से एसएस बघेल (सदस्य, UPSSSC) को परीक्षा पर्यवेक्षक बनाया गया है, जबकि जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी (सिटी) गजेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी और एसपी सिटी निमिष पाटील को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleऑपरेशन ‘दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 75 लाख रुपये के मादक पदार्थ किए गए नष्ट 9.891 किलोग्राम गांजा और स्मैक हाई-टेक इंसीनरेटर में जलाया गया, तस्करों पर शिकंजा जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here