रैन बसेरे का उद्घाटन, जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों को मिलेगी राहत जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रैन बसेरे का उद्घाटन, जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों को मिलेगी राहत

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संतकबीरनगर। जनपद के बड़गो स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में निर्मित नवीन रैन बसेरे का उद्घाटन गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि यह रैन बसेरा दूर-दराज क्षेत्रों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। इससे लोगों को अस्पताल परिसर में ही सुरक्षित एवं बेहतर ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मरीजों के परिजनों की सुविधा भी प्रशासन की प्राथमिकता है। रैन बसेरे के निर्माण से जनपद के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

इस दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. रमाशंकर सिंह, डॉ. एल.सी. यादव, डॉ. अमित सिंह, डॉ. रामगोपाल तथा अन्य चिकित्सकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अस्पताल प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

इस अवसर पर हॉस्पिटल मैनेजर फैजान, वरिष्ठ सहायक रामआसरे चौहान, सुपरवाइजर हरिशंकर तिवारी, राकेश यादव, महिला स्टाफ नर्स सहित अस्पताल के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

Previous articleसाइबर ठगी के शिकार 6 लोगों को मिली राहत, 44 हजार रुपये से अधिक की रकम वापस एम्स थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ितों के खातों में लौटे ₹44,825

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here