एमएमएमयूटी के छात्र-छात्राओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता का दिया संदेश

एमएमएमयूटी के छात्र-छात्राओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता का दिया संदेश

 

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। सोशल इंटर्नशिप 2026 के अंतर्गत गुरुकृपा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गोरखपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में बीटेक, बीबीए एवं बीफार्मा प्रथम वर्ष 2026 के छात्र-छात्राओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर युवाओं को समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

छात्रों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है और हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक बृजेश राम त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा के साथ युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब युवा समाज सेवा से जुड़ते हैं, तब समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होते हैं।

इस अवसर पर ब्लड बैंक के डायरेक्टर अरविन्द कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, महेन्द्र नाथ त्रिपाठी, परवेज़ आलम, आँचल निगम, नेहा, पूजा एवं काजल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सभी ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया।

रक्तदान करने वाले छात्र-छात्राओं में दिशा सिंह, अंकुर गुप्ता, अध्ययन मोदनवाल, रोशन कुमार सिंह, रौनक प्रजापति, सुनैन कुमार सिंह, यशराज सिंह, अमित कुमार यादव, आदित्य पाण्डेय, हरिओम प्रजापति, प्रिंस कुमार गौतम, आदर्श धर द्विवेदी, प्रज्ज्वल त्रिपाठी, अमन यादव, योगेश पाण्डेय, दिव्यांशु कसौधन एवं आर्यश सिंह विशेन प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए उनके इस सामाजिक योगदान की सराहना की गई। विद्यार्थियों की यह पहल समाज में सेवा और मानवता के प्रति नई जागरूकता पैदा करने वाली मानी जा रही है।

Previous articleबड़े मंगलवार पर श्रद्धा में डूबी पुलिस लाइन, एसपी ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना हवन-यज्ञ, हनुमान आरती और प्रसाद वितरण में शामिल हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, जनकल्याण की कामना
Next articleपेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सख्ती, बिना नंबर वाहनों को नहीं मिलेगा तेल डिब्बे में सिर्फ 5 लीटर डीजल की अनुमति, कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर होगी कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here