ऑनलाइन साइबर ठगी की शिकार महिला को मिली राहत, पुलिस ने लौटाए ₹12 हजार

ऑनलाइन साइबर ठगी की शिकार महिला को मिली राहत, पुलिस ने लौटाए ₹12 हजार

 

संतकबीरनगर। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम” अभियान के तहत साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल थाना दुधारा की टीम ने ऑनलाइन ठगी की शिकार महिला को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता के खाते से ठगे गए ₹12 हजार वापस कराए गए।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साइबर सेल लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

जानकारी के अनुसार थाना दुधारा क्षेत्र के करही गांव निवासी साबरीन खातून पत्नी शोएब अहमद के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठग द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ₹12 हजार की धोखाधड़ी कर ली गई थी। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने थाना दुधारा में शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत संख्या दर्ज कर संबंधित खाते की धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद आवश्यक साक्ष्य एवं बैंक विवरणों के आधार पर विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए फ्रॉड की गई पूरी राशि पीड़िता के खाते में वापस कराई गई।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल मिश्रा, आरक्षी अनुज कुमार, आरक्षी ऋषिकेश यादव, रिक्रूट आरक्षी हर्ष सिंह राजकुमार एवं रिक्रूट महिला आरक्षी एकता सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा यूपीआई पिन साझा न करें। सतर्कता और सावधानी ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Previous articleतंबाकू सेवन के बावजूद कैंसर इलाज का खर्च देने का आदेश, बीमा कंपनी पर 2.10 लाख की क्षतिपूर्ति भी जिला उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, 10 लाख रुपये ब्याज समेत अदा करने के निर्देश
Next articleमहिला अपराध की लंबित विवेचनाओं पर एएसपी सख्त, लापरवाही पर जताई नाराजगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here