“पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का सिद्धार्थनगर में शुभारंभ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन और राष्ट्रसेवा का मंत्र

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का सिद्धार्थनगर में शुभारंभ

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन और राष्ट्रसेवा का मंत्र

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का शुभारंभ सोमवार को मुख्यालय स्थित होटल शुभम पैराडाइज में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन भी किया।

अपने संबोधन में उन्होंने गौतम बुद्ध की पावन धरती सिद्धार्थनगर को नमन करते हुए भाजपा की कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर के तपस्वी कार्यकर्ता माधव प्रसाद त्रिपाठी, धनराज यादव, रामरेखा यादव और शिवलाल मित्तल जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की विचारधारा, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के पदचिह्नों पर चलना चाहिए।

डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का व्यापक आंदोलन है, जिसकी नींव राष्ट्रवाद, संगठन शक्ति और जनसेवा पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में भाजपा के इतिहास तथा तृतीय सत्र में भाजपा के विचार परिवार पर वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक राजा जय प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, कुंवर विक्रम सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleअराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप, ग्रामीणों में रोष हरपुर-बुदहट क्षेत्र के गोरेडीह गांव का मामला, पुलिस ने बताया- ढेलाबाजी में लगी थी चोट
Next articleतंबाकू सेवन के बावजूद कैंसर इलाज का खर्च देने का आदेश, बीमा कंपनी पर 2.10 लाख की क्षतिपूर्ति भी जिला उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, 10 लाख रुपये ब्याज समेत अदा करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here