गंगा गैस एजेंसी पर बीपीसीएल की बड़ी कार्रवाई, 33 लाख का जुर्माना होम डिलीवरी में लापरवाही और अव्यवस्था पर सख्त एक्शन, उपभोक्ताओं को रातभर लाइन में लगने को किया था मजबूर

गंगा गैस एजेंसी पर बीपीसीएल की बड़ी कार्रवाई, 33 लाख का जुर्माना

होम डिलीवरी में लापरवाही और अव्यवस्था पर सख्त एक्शन, उपभोक्ताओं को रातभर लाइन में लगने को किया था मजबूर

गोरखपुर। उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Limited) ने गोरखपुर की गंगा गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की समय पर होम डिलीवरी न करने, वितरण व्यवस्था में भारी लापरवाही बरतने और उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने के आरोप सही पाए गए।

जानकारी के अनुसार, एजेंसी के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि उपभोक्ताओं को घर तक गैस पहुंचाने के बजाय गोदाम और एजेंसी कार्यालय के बाहर घंटों लाइन में खड़ा रहने के लिए मजबूर किया जा रहा था। कई लोगों को तो सिलेंडर लेने के लिए रात से ही गोदाम के बाहर डेरा डालना पड़ता था। महिलाएं, बुजुर्ग और दूर-दराज से आने वाले उपभोक्ता पूरी रात खुले आसमान के नीचे इंतजार करते थे, लेकिन सुबह वितरण के समय कई लोगों को “स्टॉक खत्म” होने का हवाला देकर वापस लौटा दिया जाता था।

उपभोक्ताओं का आरोप था कि एजेंसी में वितरण व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित थी और कर्मचारियों का व्यवहार भी संतोषजनक नहीं था। कई शिकायतों में यह भी सामने आया कि कृत्रिम भीड़ और लंबी लाइनें लगवाकर वितरण किया जा रहा था, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

बीपीसीएल की जांच में शिकायतें सही पाए जाने के बाद कंपनी ने इसे उपभोक्ता सेवा में गंभीर लापरवाही मानते हुए 33 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कंपनी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी गैस एजेंसियों को समयबद्ध होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब गैस वितरण व्यवस्था में सुधार होगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

Previous articleईद-उल-फितर को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने कहा—भाईचारा और सौहार्द बनाए रखकर मनाएं त्योहार, अफवाहों से रहें सतर्क
Next articleयामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान में समर वर्कशॉप का शुभारंभ कथक, वेस्टर्न डांस, सिंगिंग, ड्राइंग व इंस्ट्रूमेंट की मिलेगी विशेष ट्रेनिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here