यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान में समर वर्कशॉप का शुभारंभ कथक, वेस्टर्न डांस, सिंगिंग, ड्राइंग व इंस्ट्रूमेंट की मिलेगी विशेष ट्रेनिंग

यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान में समर वर्कशॉप का शुभारंभ

कथक, वेस्टर्न डांस, सिंगिंग, ड्राइंग व इंस्ट्रूमेंट की मिलेगी विशेष ट्रेनिंग

गोरखपुर। शहर के मोहद्दीपुर स्थित चार फाटक रोड पर संचालित यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान में 15 दिवसीय समर वर्कशॉप का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मिसेज गोरखपुर जया गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थान का वातावरण उत्साह, कला और रचनात्मक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।

संस्थान की डायरेक्टर सोनिका सिंह ने बताया कि समर वर्कशॉप का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें कला के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देना है। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को कथक, वेस्टर्न डांस, इंस्ट्रूमेंट, सिंगिंग और ड्राइंग जैसी विधाओं का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 15 दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में बच्चों को न केवल कला की बारीकियां सिखाई जाएंगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास, मंच संचालन क्षमता और रचनात्मक सोच को भी विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन दिवस पर प्रतिभागी छात्र-छात्राएं अपनी सीखी हुई विधाओं की प्रस्तुति देंगे, जिससे अभिभावकों और अतिथियों को बच्चों की प्रतिभा देखने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों एवं कला प्रेमियों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Previous articleगंगा गैस एजेंसी पर बीपीसीएल की बड़ी कार्रवाई, 33 लाख का जुर्माना होम डिलीवरी में लापरवाही और अव्यवस्था पर सख्त एक्शन, उपभोक्ताओं को रातभर लाइन में लगने को किया था मजबूर
Next articleजनगणना कार्य शुरू, डीएम ने की समीक्षा बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here