राजघाट पुलिस की संवेदनशील पहल, गुमशुदा 8 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया रास्ता भटककर थाने पहुंचा था मासूम, सोशल मीडिया की मदद से खोजे गए परिजन

राजघाट पुलिस की संवेदनशील पहल, गुमशुदा 8 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया

रास्ता भटककर थाने पहुंचा था मासूम, सोशल मीडिया की मदद से खोजे गए परिजन

गोरखपुर। थाना राजघाट पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए रास्ता भटककर थाने पहुंचे एक 8 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक 8 वर्षीय बालक भटकते हुए थाना राजघाट पहुंच गया। मासूम डरा-सहमा हुआ था और अपने घर का सही पता भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने बच्चे को भरोसा दिलाते हुए उससे धैर्यपूर्वक पूछताछ की और उसकी पहचान करने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क की मदद से बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद पुलिस टीम बालक के परिवार तक पहुंचने में सफल रही। आवश्यक पुष्टि और नियमानुसार कार्रवाई के बाद बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

काफी देर से लापता बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी और राहत साफ दिखाई दी। उन्होंने राजघाट पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की संवेदनशीलता और मानवता की सराहना की।

इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा और हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस की यह पहल समाज में भरोसे और सुरक्षा का सकारात्मक संदेश देने वाली साबित हुई।

Previous articleराजघाट पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया पर्स और मोबाइल इलाज कराने आई महिला का सामान सड़क किनारे मिला सुरक्षित, पुलिस ने लौटाई मुस्कान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here