राजघाट पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया पर्स और मोबाइल इलाज कराने आई महिला का सामान सड़क किनारे मिला सुरक्षित, पुलिस ने लौटाई मुस्कान

राजघाट पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया पर्स और मोबाइल

इलाज कराने आई महिला का सामान सड़क किनारे मिला सुरक्षित, पुलिस ने लौटाई मुस्कान

गोरखपुर। थाना राजघाट पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक महिला का खोया हुआ पर्स और मोबाइल खोजकर सुरक्षित वापस कर दिया। पुलिस की इस कार्यशैली की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।

जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर उनवल निवासी एक महिला इलाज कराने गोरखपुर आई थीं। इसी दौरान किसी स्थान पर उनका पर्स और मोबाइल गायब हो गया। अचानक सामान गायब होने से महिला घबरा गई और तत्काल थाना राजघाट पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना राजघाट पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष गौरव वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने बताए गए स्थानों पर खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद सड़क किनारे महिला का पर्स और मोबाइल सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने जांच-पड़ताल और आवश्यक पुष्टि के बाद दोनों सामान महिला को सुपुर्द कर दिए। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर महिला के चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने गोरखपुर पुलिस की तत्परता, ईमानदारी और जनसेवा भावना की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।

इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष गौरव वर्मा और कांस्टेबल आशीष कुमार वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की सक्रियता एक बार फिर लोगों के बीच भरोसे का संदेश देने में सफल रही।

Previous articleसीएम कार्यक्रम के बीच भी जारी रही जनसुनवाई, सदर तहसील में महिला नायब तहसीलदारों ने संभाली कमान 208 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, 25 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण
Next articleराजघाट पुलिस की संवेदनशील पहल, गुमशुदा 8 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया रास्ता भटककर थाने पहुंचा था मासूम, सोशल मीडिया की मदद से खोजे गए परिजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here