पारिवारिक विवाद में चली गोली, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में चली गोली, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

 

गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 14 मई 2026 को आरोपी रोशन पाल ने अपनी पत्नी के देवर पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी थी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बेलीपार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी बढ़ाई गई है।

गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी दिनेश गोदारा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह तोमर, कांस्टेबल अजय वर्मा और रिजर्व कांस्टेबल अतुल वर्मा शामिल रहे.

गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, वाहन चोरी गिरोह से था संबंध

गोरखपुर। कैण्ट थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिद्धार्थनगर निवासी संजय मौर्या के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी वाहन चोरी करने वाले संगठित गिरोह से जुड़ा था और अपने साथियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसके खिलाफ गोरखपुर के कई थानों में चोरी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कैण्ट थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार दुबे, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल मंगलदीप यादव और रिजर्व कांस्टेबल मिर्जा फैजन बेग शामिल रहे.

गोरखनाथ पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, आरोपी के पास से नगदी व आभूषण बरामद

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 4 हजार रुपये नगद और आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 10 मार्च 2026 को वादी घर बंद कर देवरिया गया हुआ था। लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला और अलमारी से नकदी व जेवर चोरी पाए गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने मैहरुद्दीन उर्फ राजा निवासी बहराइच, हाल पता जाफरा बाजार तिवारीपुर, को गिरफ्तार किया। पूछताछ और बरामदगी के बाद मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक देशराज सरोज, उपनिरीक्षक अंगद, कांस्टेबल जीतेन्द्र मौर्य और कृष्णा पाल शामिल रहे।

घर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद

गोरखपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने घर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4,300 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 1 मई 2026 को पीड़ित परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। रात में लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और करीब 50 हजार रुपये नकद समेत जेवर चोरी मिले। मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने धीरेन्द्र उर्फ धीरज कुशवाहा, अमन शर्मा और लकी पटवा उर्फ अंश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान चोरी की नगदी और मोबाइल बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गोला में मारपीट कर हत्या के प्रयास का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 5 मई 2026 को आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे बेहोश हो गए। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पन्नेलाल पुत्र रामस्वरूप और किशन पुत्र स्वर्गीय चन्द्रिका निवासी सिंगहा पुरुषादेव, थाना गोला, को गिरफ्तार कर लिया।

 

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous articleसीबीएसई बोर्ड परीक्षा में चमके एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र, मेधावियों का हुआ सम्मान एमडी राकेश चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here